अजब-गजब: गिरगिट ही नहीं यह मछली भी बदलती है अपने रंग, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

गिरगिट ही नहीं यह मछली भी बदलती है अपने रंग, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान
फ्लैशिंग टाइलफिश नाम की मछली भी बदलती है अपने रंग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आपने गिरगिट की तरह रंग बदलने वाली कहावत जरूर सुनी होगी या शायद आपने असल में गिरगिट को रंग बदलते देखा भी हो। लेकिन, क्या आपको पता है कि गिरगिट के अलावा एक और जीव है जो अपना रंग बदलता है। इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस जीव का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यह एक प्रकार की मछली है, जो आस-पास के माहौल के मुताबिक अपना रंग बदल पाती है। मछली का यूं रंग बदलना लोगों को काफी रोमांचक लग रहा है। यूजर्स न सिर्फ इस वायरल वीडियो को लाइक कर रहे हैं बल्कि मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर हो रहा है वीडियो

फ्लैशिंग टाइलफिश के रंग बदलने का वीडियो सबसे पहले @factidiot नाम के इंस्टाग्राम पेज ने शेयर किया था। वीडियो के कैप्शन में पेज ने लिखा, "फ्लैशिंग टाइलफिश से मिलें! माहौल के मुताबिक मछली रंग बदलती है। गहरे नीले, पीले से हरे रंग में तेजी से रंग बदलने की वजह से मछली को फ्लैशिंग नाम दिया गया है।" इस वीडियो को 11 अक्टूबर को पोस्ट किया गया था जो अब वायरल हो चुकी है। हजारों लोग अब तक इस वीडियो को देख चुके हैं।

कैसे रंग बदल पाती है यह मछली?

फ्लैशिंग टाइलफिश नाम की मछली एक खास तरह की प्रोटीन की वजह से अपना रंग बदल पाती है। इन मछलियों के स्किन पर एक खास तरह का प्रोटीन मौजूद होता है जो लाइट के अलग-अलग रंगो को रिफलेक्ट करता है। यही कारण है कि फ्लैशिंग टाइलफिश माहौल के मुताबिक रंग बदल पाती है। यह एक प्रकार की रीफ मछली है जो काफी शांत स्वाभाव की होती है।

यूजर्स कर रहे हैं मजेदार कमेंट्स

इस वीडियो पर कई यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "ऐसे बहुत सारे लोग हैं जो बिना इसे खाये ही रंग बदलते हैं।" दूसरे यूजर ने पूछा, "ये सीएमवायके फिश है या आरजीबी फिश है?" एक अन्य यूजर ने लिखा, "ये तो गिरगिट से भी तेज रंग बदल रही है।" वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "मछलियों की गिरगिट।"

Created On :   6 Nov 2023 3:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story